Sadhguru: योग और आध्यात्म के उत्कृष्ट शिक्षक सदगुरु के रूप में जाने जाते हैं। वह विश्वभर के लोगों को जीवन जीने का संदेश देते हैं, जिसके कारण उनके करोड़ों अनुयायी हैं। देसी-विदेशी सभी लोग सदगुरु के पास जीवन के मार्ग को समझने और जानने के लिए आते हैं। सदगुरु स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा करते हैं। इसी प्रकार, उन्होंने महिलाओं के लिए 3 बेहतरीन सूपरफूड बताए हैं। सदगुरु का कहना है कि, ये खाद्य पदार्थ दिल और दिमाग दोनों को मजबूती प्रदान करते हैं।
Sadhguru ने महिलाओं के लिए बताए 3 सूपरफूड
महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी Sincere Seeker नाम के यूट्यूब चैनल पर साझा की गई है। कैप्शन में लिखा गया है, “महिलाओं के लिए 3 सुपर फ़ूड … महिलाओं की अनेक समस्याएँ समाप्त होंगी।”
सुपर वूमेन बनने के लिए क्या खाएं?
वीडियो में सदगुरु बताते हैं कि, महिलाओं के लिए सर्वोत्तम फूड रागी है। इसके सेवन से शरीर में आयरन और खून की कमी पूरी होती है, और दिल और दिमाग को भी मजबूती मिलती है। रागी महिलाओं के लिए सबसे अच्छा अनाज है, जिससे उनकी बॉडी मजबूत बनती है और यह ऊर्जा से भरपूर होता है। रागी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। रागी में कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे अनेक पोषक तत्व सम्मिलित हैं।
देखें वीडियो
सदगुरु का कहना है कि, गर्म पानी में सीमित मात्रा में शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है। इससे शरीर में RBC की मात्रा बढ़ती है, जिससे रक्त का सर्कुलेशन बेहतर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर ऊर्जावान महसूस करता है और रक्त भी शुद्ध होता है। इसके अलावा, गर्म पानी में हल्दी मिलाने से यह एक पौष्टिक पेय बन जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। आपको जानना चाहिए कि, हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सूजन को कम कर दर्द से राहत देता है। साथ ही, हल्दी में पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, जिंक, कॉपर और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी रूप में योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में दर्ज सुझावों और दावों को केवल सुझाव के रूप में लिया जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनके समर्थन या खंडन की जिम्मेदारी नहीं लेता। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply