Rekha Gupta: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अत्यंत गंभीर हो चुका है, जिसने दिल्ली सरकार और नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके बावजूद, रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाती जा रही है। इस गंभीर स्थिति के बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार का इरादा है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक हो जाएँ, जिससे दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से Emission-Free बन सके। इससे प्रदूषण में कमी की उम्मीद है। इसके अलावा, सीएम ने दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धरूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई बस सेवा का शुभारंभ किया है, जिससे दिल्ली और हरियाणा के बीच बेहतर संपर्क की संभावना है।
Rekha Gupta ने 100 ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि “दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार लगातार दीर्घकालिक और प्रभावी उपायों को लागू कर रही है। इसी श्रृंखला में, आज डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई बसें शामिल की गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक हों, ताकि दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से Emission-Free बने।”
हम इसी सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही, आज दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धरूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई बस सेवा की शुरुआत की है। कई वर्षों से बंद पड़ी इंटरस्टेट बस सेवा को हमारी सरकार ने फिर से चालू किया है। ये आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें प्रदूषण को कम करेंगी और दिल्ली एनसीआर में सफर करने वाले लोगों का यात्रा अनुभव सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगी। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।”
100 नई ईवी बसों को लेकर क्या बोले परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह?
100 नई ईवी बसों के संचालन को लेकर परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि “मैंने पहले भी बताया है कि दिल्ली परिवहन पहले से ही लाभ कमा रहा है, और ये इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली सरकार के प्रदूषण नियंत्रण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे प्रदूषण पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।
चूंकि यह समस्या हमें पिछले 10 वर्षों से परेशान कर रही है, इसे ठीक करने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मैं दिल्ली के निवासियों को यकीन दिलाता हूं कि प्रदूषण पर काबू पाया जाएगा और भाजपा ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ के अपने वादे को पूरा करेगी।”



