Realme 16 Pro Series 5G: जल्द आ रहा है फोटोग्राफी का बेमिसाल फोन, एडवांस AI और अनोखी स्पेसिफिकेशन्स के साथ; जानें लीक की जानकारी
Realme 16 Pro Series 5G: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर रियलमी की धमक देखने को मिलेगी। फोन निर्माता ने अपनी आने वाली मोबाइल श्रृंखला रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसमें आकर्षक डिजाइन और उन्नत तकनीक होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, इस सीरीज में प्रो और प्रो प्लस नामक दो मिडरेंज मॉडल लाए जाने की योजना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने किसी भी डिजाइन या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे काफी खोजा जा रहा है।
Realme 16 Pro Series 5G की एंट्री जल्द
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी को 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी का संभावित मूल्य
हालिया लीक के अनुसार, रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी की संभावित कीमत 30 से 40,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ अन्य लीक में इसके दाम 25 से 35,000 रुपये के आसपास होने की बात कही गई है।
शानदार कैमरा सेटअप सबका फेवरेट बन सकता है
रिपोर्टों के मुताबिक, आने वाली रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी में बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो लेंस होने की संभावना है। इसमें 10 गुना ज़ूम के साथ पोर्ट्रेट शॉट लेने की क्षमता दी जा सकती है। साथ ही 3.5 गुना ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट भी शामिल हो सकता है। आगे की तरफ 32MP का वाइड एंगल सेल्फी सेंसर भी होने की उम्मीद है।
| स्पेक्स | रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी की लीक खूबियां |
| प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-512GB |
| डिस्प्ले | 6.79 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| बैटरी | 7000mAh |
| चार्जर | 90W |
| रियर कैमरा | 50MP+50MP+8MP |
| सेल्फी कैमरा | 32MP |
स्नैपड्रैगन चिपसेट और बड़ी बैटरी से मचाएगा धमाल
फोन निर्माता ने बताया है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज 5जी में एआई एडिट जेनि 2.0 का लाभ मिल सकता है। इसमें एआई लाइटमी, एआई स्टाइलमी और वॉयस एडिटिंग का विकल्प भी होगा। इसके साथ ही, कंपनी का कहना है कि इस सीरीज में स्नैपड्रैगन चिपसेट और बड़ी बैटरी शामिल की जा सकती है। ऐसे में यह फोन सीरीज आते ही काफी लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।
