Realme 16 Pro Plus 5G: रियलमी की अत्यधिक प्रतीक्षित 16 सीरीज 6 जनवरी को लॉन्च हो चुकी है। इस श्रृंखला का सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन, रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी है। फोन की प्री-बुकिंग लॉन्च होने के तुरंत बाद से शुरू हो चुकी है। यदि आप इसे रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करते हैं, तो आप 4000 रुपए तक बचा सकते हैं। इस फोन में एआई के साथ-साथ 7000mAh बैटरी और 200MP पोट्रेट मास्टर कैमरा भी शामिल है।
सस्ते दाम में प्री-बुक करें Realme 16 Pro Plus 5G
रियलमी 16 प्रो प्लस स्मार्टफोन को रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यहां यह 39999 रुपए में 4000 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें शर्तों के साथ 2000 रुपए का बैंक ऑफर और 2000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। यह मोबाइल 8 जीबी से लेकर 12 जीबी रैम और 128 जीबी से लेकर 256 जीबी की स्टोरेज में उपलब्ध है।

रियलमी 16 प्रो प्लस स्मार्टफोन की प्रोसेसर और बैटरी
रियलमी 16 प्रो प्लस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 का शक्तिशाली प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर उपयोग के शौकीनों के लिए, यह एक उत्कृष्ट विकल्प है। साथ ही, 7000 mAh Titan बैटरी के साथ 80W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर भी शामिल है। इस लंबी बैटरी ने रियलमी के इस फोन को प्रीमियम बना दिया है।
प्रीमियम कैमरा और डिस्प्ले के साथ रियलमी का प्रीमियम फोन
इस शानदार फोन में 200MP LumaColor का विशेष कैमराडिस्प्ले है। इसमें एंड्रॉइड 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है।



