Realme 16 Pro Plus 5G: आजकल कैमरा केंद्रित फोन को लेकर काफी हलचल है। इसी कड़ी में रियलमी ने मंगलवार को अपनी नई 16 प्रो सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी में एक फ्लैगशिप अनुभव मिलेगा। इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतरीन एआई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Realme 16 Pro Plus 5G की कीमत और बिक्री तिथि
फोन निर्माता ने रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी की कीमत 35999 रुपये निर्धारित की है। यह मूल्य 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। जबकि 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के लिए कीमत 37999 रुपये और 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 40999 रुपये तय की गई है। इसके साथ 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी है। इसकी पहली बिक्री 9 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा।
रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी में शानदार कैमरा सेटअप
कंपनी ने जानकारी दी है कि रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस और रियलमी यूआई 7 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट है। इसे 6500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इसमें 200एमपी का रियर कैमरा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर है। इसके फ्रंट में भी 50एमपी का लेंस दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।
| स्पेक्स | रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी |
| प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 |
| रैम-स्टोरेज | 12जीबी-256जीबी |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| बैटरी | 7000mAh |
| चार्जर | 80W |
| रियर कैमरा | 200MP+8MP+50MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
शानदार एआई फीचर्स और ताकतवर बैटरी लाइफ
कंपनी ने रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी में कई एआई स्पेक्स शामिल किए हैं। इसमें एआई परफेक्ट शॉट, एआई अल्ट्रा क्लीयरिटी और एआई जीनियस की विशेषताएं उपलब्ध हैं। इसमें 7000mAh की टाइटन बैटरी के साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। इस फोन को आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के की रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कुल मिलाकर इसके फीचर्स बहुत आकर्षक और शक्तिशाली हैं।



