Technology

Realme 16 Pro 5G बनाम Nothing Phone 4a 5G: 2026 में कौन सा प्रीमियम स्मार्टफोन चुनें? कैमरा और एआई क्षमताओं में कौन होगा श्रेष्ठ?

Realme 16 Pro 5G vs Nothing Phone 4a 5G: जनवरी 2026 में कई फोन कंपनियों द्वारा नए दमदार मोबाइल लॉन्च किए जाएंगे। इस सूची में रियलमी का नाम भी शामिल है। रियलमी 16 प्रो 5जी मोबाइल की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन का मुकाबला नथिंग फोन 4ए 5जी से होगा। नए साल में रियलमी 16 प्रो 5जी और नथिंग फोन 4ए 5जी में से कौन-सा फोन खरीदना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

Realme 16 Pro 5G vs Nothing Phone 4a 5G की लॉन्च डिटेल

जानकारी के अनुसार, रियलमी 16 प्रो 5जी को 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर, नथिंग फोन 4ए 5जी की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रियलमी 16 प्रो 5जी की खासियत

रियलमी 16 प्रो 5जी में नैचुरल इंस्पायर्ड डिजाइन देखा जा सकता है। यह 6.7 इंच की स्क्रीन और 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट होने की उम्मीद है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 90W का वायर्ड चार्जर शामिल किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और सामने 50MP का सेल्फी शूटर हो सकता है। इसमें कई एआई फीचर्स भी जुड़ सकते हैं, जैसे एआई एडिट जनरेशन और एडवांस एडिटिंग टूल्स।

नथिंग फोन 4ए 5जी की संभावना

वहीं, नथिंग फोन 4ए 5जी में फिर से ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी 6.78 इंच की डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस जोड़ने की योजना बना सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें 6500mAh की बैटरी और 65W का वायर्ड चार्जर शामिल हो सकता है। पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का सेंसर जोड़ा जा सकता है। नथिंग में भी कई एआई फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

स्पेक्स रियलमी 16 प्रो 5जी की लीक्स नथिंग फोन 4ए 5जी की लीक्स
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4
रैम-स्टोरेज 12GB-128GB 12GB-128GB
डिस्प्ले 6.7 इंच 6.78 इंच
रिफ्रेश रेट 120Hz 120Hz
बैटरी 6500mAh 6500mAh
चार्जर 90W 65W
रियर कैमरा 200MP+50MP 50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा 50MP 20MP

2026 में कौन सा स्मार्टफोन चुनें?

जैसा कि बताया गया है, रियलमी 16 प्रो 5जी जनवरी में लॉन्च होगा। जबकि नथिंग फोन 4ए 5जी की लॉन्चिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि रियलमी फोन की कीमत 30 से 35000 रुपये तक हो सकती है। वहीं, नथिंग के मोबाइल की कीमत 35 से 40000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। फिलहाल, दोनों मोबाइल का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights