राखी सावंत: अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली राखी सावंत कभी भी कुछ भी कहने में पीछे नहीं रहती हैं। इसी बीच धर्मेंद्र के निधन के बारे में उन्होंने ऐसा कुछ कहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अपने जन्मदिन पर पैप्स के साथ बातचीत के दौरान, वह अपने सपनों और धर्मेंद्र के निधन पर बेबाक नजर आती हैं। इस वीडियो ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अपने अजीबो–गरीब बयान को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी को ट्रोल करने में लोग भी पीछे नहीं रह गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कह दिया जो सनसनी मचा रहा है।
धर्मेंद्र के देहांत पर राखी सावंत का बयान
इस वीडियो में राखी कहती हैं, “यह जो ड्रामा रचा गया था, उनका देहांत 2 दिन पहले ही हुआ था।” जब उनसे पूछा गया कि किसने बताया था, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, “मुझे बहुत सारे लोगों ने बताया। मैंने सपने में उन्हें खुद देखा था और अस्पताल के डॉक्टर ने भी कहा। लेकिन मुझे बहुत दुख हुआ कि उनके फैंस को नहीं मिलने दिया। धर्मेंद्र जी पूरे दुनिया के हीरो थे, वे मेरे हीरो भी थे।”
राखी सावंत को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं
राखी सावंत कभी भी कुछ भी कहने में पीछे नहीं रहती हैं, लेकिन इस तरह धर्मेंद्र के निधन पर बात करना लोगों को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जैसे एक यूजर ने लिखा, “ढाई किलो के हाथ से तो डर बहन” जबकि दूसरे ने कहा, “सनी देओल से डर।” किसी ने कहा, “ढाई किलो का हाथ है, याद है ना, पड़ गई तो उठेगी नहीं।” एक और यूजर ने लिखा, “मत कर बहन, अब ज्यादा हो रहा है।”
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राखी का यह बयान आगे किस दिशा में बढ़ता है, लेकिन धर्मेंद्र के निधन पर सवाल उठाना लोगों को हैरान कर रहा है।








Leave a Reply