Rakesh Bedi: जहां एक तरफ धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा रही है और हर दिन नई कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर राकेश बेदी पर कंट्रोवर्सी की भी चर्चा लगातार हो रही है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान, 20 साल की सारा अर्जुन को कंधे पर किस करने को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। इस सब विवाद के बीच हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने इसकी सच्चाई का खुलासा किया है। उन्होंने लोगों द्वारा फैलाए गए गलतफहमियों के बारे में तीखी प्रतिक्रिया दी है, जो ट्रोलर्स के लिए एक झटका हो सकता है।
सारा अर्जुन के साथ रिश्ते की Rakesh Bedi ने बताई सच्चाई
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान, राकेश बेदी ने कहा, “सारा मेरी उम्र की आधी है और फिल्म में मेरी बेटी का रोल निभा रही है। जब भी हम शूटिंग के दौरान मिलते थे, वह मुझे गले लगाती थी जैसे कि एक बेटी अपने पिता से मिलती है। हमारे बीच एक मजबूत बॉंडिंग और दोस्ती थी जो आपको फिल्म में भी दिखाई देगी।” उन्होंने कहा कि उस दिन कुछ भी असामान्य नहीं था, लेकिन दर्शकों को प्यार नहीं दिख रहा था। अगर किसी बुजुर्ग आदमी का एक जवान लड़की के प्रति प्यार देखने वालों की सोच में गड़बड़ी है, तो क्या किया जा सकता है?
ट्रोल करने वालों को इग्नोर करना चाहते हैं राकेश बेदी
धुरंधर एक्टर राकेश बेदी ने आगे कहा कि वे सार्वजनिक मंच पर सारा अर्जुन के साथ गलत तरीके से क्यों मिलेंगे, खासकर जब उनके माता-पिता भी वहां मौजूद हों। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं और विवाद पैदा कर देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सफाई नहीं देंगे क्योंकि उनका काम और ऑडियंस के साथ उनका कनेक्शन सब कुछ स्पष्ट कर देता है। उन्होंने ट्रोलिंग के मुकाबले अपने फैंस के प्यार को प्राथमिकता दी।
ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान राकेश बेदी और सारा अर्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धुरंधर एक्टर एक्ट्रेस के गले मिलते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान, लोगों ने आरोप लगाया कि 71 वर्षीय एक्टर ने कंधे पर किस किया, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।



