Rajnath Singh: रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस में हड़कंप, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों ने किया विरोध बाबरी मस्जिद और पंडित नेहरू पर उनके शब्दों ने पैदा किया विवाद

रajnath Singh: बाबरी मस्जिद और पंडित नेहरू को लेकर दिया गया एक बयान फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस अब मोर्चा खोल चुकी है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वड़ोदरा में ‘सरदार सभा’ में एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाबरी मस्जिद मामले पर सरकारी धन खर्च करने का सुझाव दिया, तो सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका विरोध किया। रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद देश में फिर से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस के कई सांसद तिलमिला उठे हैं और तल्खी के साथ रक्षा मंत्री को जवाब दे रहे हैं। इसमें प्रियंका गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, सप्तगिरी उलाका जैसे नेता शामिल हैं।

बाबरी मस्जिद और पंडित नेहरू पर राजनाथ सिंह की टिप्पणी!

वड़ोदरा में सरदार सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे धर्मनिरपेक्ष थे। जब पंडित नेहरू ने बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर सरकारी धन खर्च करने की बात कही, तो सरदार पटेल ने इसका विरोध किया। उन्होंने बाबरी मस्जिद का निर्माण सरकारी धन से नहीं होने दिया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर का मुद्दा अलग बताया। वहाँ 30 लाख रुपये की जनता ने दान दिया था, और वहां सरकारी धन का कोई खर्च नहीं हुआ। पूरा खर्च इस देश की जनता ने उठाया।” इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है।

रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस सांसदों का जवाब!

कई कांग्रेस सांसदों ने राजनाथ सिंह के बयान को कोट करते हुए करारा जवाब दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि “यह सब ध्यान भटकाने वाला है। कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए। वे केवल ऐसे मुद्दे उठाते हैं ताकि लोग असली बातें भूल जाएं।”

इमरान प्रतापगढ़ ने कहा कि “#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “मुझे राजनाथ सिंह से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। जवाहरलाल नेहरू ने हमारे देश की आजादी के लिए ब्रिटिशों के खिलाफ संघर्ष किया था।”

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि “वह सरकार में हैं, उन्हें कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए। हमारे पास दस्तावेज हैं कि सरदार पटेल ने उनके पैतृक संगठन की मानसिकता के खिलाफ एक पत्र लिखा और उसे प्रतिबंधित किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार में बैठे लोग इस तरह की झूठी बातें फैला रहे हैं।”

बाकी कुछ अन्य कांग्रेस सांसदों ने भी राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights