Priyanka Chopra: फैंस प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं जो अक्सर देसी गर्ल न्यूयॉर्क से अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ शेयर करती हैं। इस बीच, New Year 2026 की शुरुआत भले ही ना हुई हो, लेकिन इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट विदेश में छुट्टियां मनाने गए हैं, वहीं प्रियंका अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर 2026 के आगाज से पहले एडवेंचर करती हुई नजर आ रही हैं। उनके लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा का विषय बने हुए हैं।
मालती के साथ Priyanka Chopra की मस्ती देख फैंस भी हुए दीवाने
प्रियंका चोपड़ा ने पहले मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह रेत पर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान फ्लोरल प्रिंट ड्रेस और व्हाइट जैकेट पहने मालती बेहद प्यारी लग रही हैं। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ओवरकोट और कैप में नजर आईं। इस फैमिली की मस्ती देखकर लोग बेइन्तेहा प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं।
आसमान से गिरती खुशियों को बटोरती दिखी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कई और झलकियां भी शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह सबूत है कि कभी-कभी खुशियां आसमान से गिरती हैं।” इस दौरान मालती के साथ प्रियंका की मां मधु भी स्पॉट हुईं, जो अपनी नातिन और बेटी के साथ आनंदित नजर आ रही थीं। इसके साथ ही निक जोनस भी वहां मौजूद थे। निश्चित तौर पर यह फैमिली स्नोफॉल का मजा ले रही है और 2026 के आगमन की खुशी सेलिब्रेट कर रही है। प्रियंका चोपड़ा समय-समय पर न्यूयॉर्क से अपनी झलकियां साझा करती हैं, शादी के बाद अपने पति के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं।



