Priyanka Chopra: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने बतौर प्रतिनिधि शिरकत की, जहाँ वह एक बार फिर सूर्खियों में हैं। जल्द ही द ब्लफ में दिखने वाली इस अभिनेत्री ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस बीच, उनके पति निक जोनस ने भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 के दौरान विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस जोड़े की बॉंडिंग को लेकर अक्सर चर्चा होती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते निक को प्रियंका के लिए एक परफेक्ट हेयर स्टाइलिस्ट कहा जा रहा है।
Priyanka Chopra ने फैशन सेंस से फिर उड़ाए लोगों के होश
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उनके स्टाइल और केमिस्ट्री दोनों ही हमेशा दर्शकों को आकर्षित करते हैं। प्रियंका का लुक भी बेहतरीन था, जिसमें उन्होंने एक ब्लैक फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी थी, जिसमें टॉप मैटेलिक था और नीचे फ्रिल्स थे। उन्होंने इस ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस पहना था। उनके ओपन हेयरस्टाइल ने तो सबका ध्यान खींचा, जबकि निक जोनस अपनी ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम नजर आए।
प्रियंका चोपड़ा के बालों के साथ ये क्या करते दिखे निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा की इस गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में मौजूदगी सभी की चर्चा का केंद्र बनी हुई थी, लेकिन निक जोनस के साथ उनकी बॉंडिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। निक ने अपनी पत्नी पर सार्वजनिक रूप से प्यार लुटाते हुए एक तस्वीर में प्रियंका के बालों को संभालते हुए नजर आए। अक्सर उनकी पत्नी के बालों को स्टाइल करने में निक का हाथ होता है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2026 से प्रियंका और निक की जोड़ी चर्चा में बनी हुई है, जहाँ फैंस इस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेजन प्राइम पर द ब्लफ में नजर आने वाली हैं, और इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में भारतीय फिल्म वाराणसी भी है।



