Priyanka Chaturvedi: ‘नस्लवाद और असहिष्णुता का यह…’ त्रिपुरा के युवक एंजेल चकमा की हत्या पर शिवसेना यूबीटी नेता ने धामी सरकार पर साधा निशाना; जानें पूरी जानकारी

Priyanka Chaturvedi: देहरादून में एक त्रिपुरा युवक की हत्या के बाद मामला काफी गरमा गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता ने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि त्रिपुरा के MBA छात्र एंजेल चकमा की नस्लीय हमले में घायल होने के 14 दिनों बाद अस्पताल में मौत हो गई। यह हमला तब हुआ जब एंजेल ने खुद को चीनी कहे जाने का विरोध किया और अपनी भारतीय पहचान पर गर्व जताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंजेल चकमा और उनके भाई पर 6 लोगों ने मिलकर हमला किया था।

एंजेल चकमा की हत्या पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि उत्तराखंड में त्रिपुरा के होनहार छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामला काफी तूल पकड़ चुका है। इसी बीच कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धामी सरकार पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस नेता ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “उत्तराखंड में क्या हो रहा है?

अंकिता भंडारी की रहस्यमय मौत से लेकर त्रिपुरा के एक युवा, बीएसएफ कांस्टेबल के बहादुर बेटे की हत्या तक, नस्लवाद और असहिष्णुता का यह खुला प्रदर्शन हमें शर्मिंदगी में डाल देता है। एक राज्य सरकार जो नैतिक दखलंदाजी में इतनी व्यस्त है, उसे कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, जो सभी के लिए महत्वपूर्ण है।”

एंजेल चकमा की हत्या के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दरअसल, 9 दिसंबर को एंजेल अपने भाई के साथ राशन लेने जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। एंजेल के विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। इस जानलेवा हमले में एंजेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आई थी, और 14 दिनों तक जिंदगी की रस्साकशी करने के बाद एंजेल ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights