Premanand Maharaj Viral Video: व्रत या फास्ट रखने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों प्रकार के लाभ होते हैं। इससे शरीर और आत्मा दोनों की purification होती है। हालांकि, कुछ लोग व्रत के नाम पर बहुत कुछ खाते हैं। ऐसे व्यक्तियों को प्रसिद्ध धर्मगुरु प्रेमानंद महाराज जी ने मार्गदर्शन किया है। उन्होंने व्रत का असली अर्थ बताया और बताया कि व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। इसके पीछे के कारण भी उन्होंने समझाए, साथ ही व्रत का सही तरीका भी बताया।
व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए ? प्रेमानंद महाराज जी से जानें
प्रेमानंद महाराज जी अपने भक्तों के मन में उठ रहे प्रश्नों का तर्कसंगत उत्तर देते हैं। यही कारण है कि आम से लेकर खास तक सभी उनके दर्शन के लिए मथुरा आते हैं।
देखें वीडियो
प्रेमानंद महाराज जी से मिलना एक विशेष सौभाग्य माना जाता है। महाराज जी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे बता रहे हैं कि व्रत में किसी का दिया हुआ पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। वे कहते हैं कि व्रत में किसी का दिया पानी लेना उचित नहीं है, यह नियम है। इसके अलावा, वे यह भी बताते हैं कि फल का सेवन भी नहीं करना चाहिए; आपको वही खाना चाहिए जो आपके घर में हो। महाराज का कहना है कि व्रत पूरा करने के लिए 24 घंटे में सिर्फ एक बार भोजन करना चाहिए। उनका कहना है कि जल दो से तीन बार लिया जा सकता है, लेकिन फल केवल एक बार खाया जाना चाहिए, तभी व्रत का असल अर्थ समझा जा सकता है। इसके साथ ही, वे यह भी कहते हैं कि सुबह से शाम तक चाय या नाश्ता लेना अत्यंत गलत है।
Premanand Maharaj Viral Video देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध
इस वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज जी व्रत रखने का सही तरीका जताते हुए अपने भक्तों को समझा रहे हैं। यह संबंधित वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर DharmMoksh नामक चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 1 लाख 18 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही, बहुत से लोगों की प्रतिक्रियाएँ भी आ रही हैं, और भक्त गुरु जी की बातों से सहमत हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



