Pawan Singh: सलमान खान का समर्थन करने के बावजूद मारने की धमकी का सामना कर रहे हैं, इंस्टाग्राम पर धमकी मिलने के बावजूद पोस्ट क्यों नहीं हटाई?

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह मुश्किल में आ गए हैं। उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के फिनाले में भाग लेना इस कदर भारी पड़ रहा है कि उनकी जान को खतरा हो गया है। भोजपुरी गायक और अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पवन सिंह को धमकी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और बिजनेसमैन बाबा सिद्दीकी को मारने वाले गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी है। हालांकि, इसका असर टीआरपी किंग पर फिलहाल नहीं दिख रहा है, क्योंकि सलमान खान का समर्थन अभी भी पवन सिंह अपने इंस्टाग्राम पर कर रहे हैं।

Pawan Singh के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस बिश्नोई?

आपको बताना चाहेंगे कि, बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले पवन सिंह को धमकी मिली थी। खबरें हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को कॉल और मैसेज से धमकाया कि, अगर वह सलमान खान के साथ मंच शेयर करते हैं तो अंजाम बुरा होगा। एक्टर को चेतावनी दी गई थी कि, अगर वह सलमान खान के साथ काम करते हैं तो दोबारा ऐसा नहीं कर पाएंगे। उनके लिए पैसे भी मांगे गए थे। लेकिन पवन सिंह फिर भी बिग बॉस 19 फिनाले में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पवन सिंह को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब इसे और बढ़ा दिया गया है।

धमकी के बावजूद सलमान खान के साथ खड़े भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह

जान से मारने की धमकियों के बावजूद पवन सिंह लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में वे ‘लाफ्टर शेफ 3’ में दिखाई दिए, जहां उन्होंने चोखा बनाया। गैंगेस्टर की धमकी का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

देखें पोस्ट

इससे साफ है कि, उनके इंस्टाग्राम पर अभी भी सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 फिनाले के प्रमोशन का पोस्टर मौजूद है। यह दर्शाता है कि, पवन सिंह लॉरेंस बिश्नोई और उनकी धमकियों से नहीं डर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से सलमान खान के पीछे हैं क्योंकि 1998 में एक्टर पर काला हिरण मारने का आरोप लगा था। बिश्नोई काले हिरण की पूजा करते हैं। उनका समाज कहता है कि, अगर सलमान सार्वजनिक रूप से माफी मांग लें तो मामला सुलझ जाएगा। लेकिन सलमान खान ऐसा करने को तैयार नहीं हैं, जिसके चलते वे और उनके साथी अक्सर गैंगस्टर की धमकियों का सामना करते रहते हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights