Paan ke Fayde: Is Bimari mein Ye Hara Patta Ban Jata Hai Dhan, Faydon Se Aap Bhi Ho Jayenge Deewane

Posted by

Paan Benefits: पान केवल स्वाद का साधन नहीं है, बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है। पान के हेल्थ लाभों की बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। आज हम आपको प्रसिद्ध डॉक्टर सुभाष गोयल के माध्यम से पान के फायदों के बारे में बताएंगे। जान लें, पान में फाइटो-केमिकल्स, विटामिन सी, ए और बी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, यदि इसका नियमित सेवन किया जाए तो यह हड्डियों से संबंधित बीमारियों में राहत प्रदान कर सकता है।

Paan Benefits हड्डियों के लिए क्यों है फायदेमंद?

डॉक्टर सुभाष गोयल पान के फायदों को साझा कर रहे हैं। उनका कहना है कि, इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

वीडियो क्रेडिट: leasyfood

जिसकी वजह से यह हड्डियों से संबंधित बीमारियों में सहायक होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। पान में कैल्शियम और फास्फोरस मौजूद होते हैं। ये हड्डियों के दर्द से राहत दिलाते हैं। जोड़ों के साथ गठिया रोग में यह लाभदायक होता है। गठिया रोग में पान के पत्तों को बांधने से यह राहत प्रदान कर सकते हैं।

पान के पत्ते का कैसे करें सेवन?

पान का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन अगर इसे खाने के बाद या सुबह खाली पेट चबाया जाए, तो अधिक लाभ होगा। यदि पान का सेवन पानी में उबालकर किया जाए, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। पान के पत्तों का सेवन एक दिन में केवल दो बार करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights