Oppo Reno 15C 5G: ओप्पो मोबाइल कंपनी ने अपनी लोकप्रिय मोबाइल सीरीज रेनो में नया स्मार्टफोन पेश किया है। यदि आप ओप्पो के फैन हैं, तो नया ओप्पो रेनो 15सी 5जी आपको अवश्य पसंद आएगा। कंपनी ने इसमें आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स जोड़े हैं। यही कारण है कि यह फोन स्मार्टफोन बाजार में धूम मचा रहा है। अगर आप नए साल से पहले एक बेहतरीन फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर विचार करना स्वाभाविक है। इसमें शानदार कैमरा सेटअप भी है, जिससे यूजर्स को अद्भुत कैमरा अनुभव मिलेगा।
Oppo Reno 15C 5G चीन में लॉन्च, इंडिया में कब होगा?
ओप्पो ने ओप्पो रेनो 15सी 5जी को चीन में लॉन्च कर दिया है, लेकिन इसे भारत में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, कई रिपोर्टों का दावा है कि इसे 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। परंतु, कंपनी ने अब तक भारतीय लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
ओप्पो रेनो 15सी 5जी की कीमत
ओप्पो ने जानकारी दी है कि ओप्पो रेनो 15सी 5जी के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2899 है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 37000 रुपये के बराबर है। वहीं, 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3199 है, जो लगभग 41000 रुपये अदा करने होंगे। चीन में इसकी बिक्री 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
कमाल का कैमरा सेटअप
यदि फोन में बेहतरीन कैमरा सेटअप हो, तो वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकता है। ओप्पो रेनो 15सी 5जी में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ है। इसके अलावा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया गया है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और OIS की सुविधा भी मिलती है। वहीं, फ्रंट में भी 50एमपी का सेल्फी कैमरा है।
| स्पेक्स | ओप्पो रेनो 15सी 5जी |
| चिपसेट | स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-512GB |
| डिस्प्ले | 6.59 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| बैटरी | 6500mAh |
| चार्जर | 80W |
| रियर कैमरा | 50MP+8MP+50MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
गेमर्स के लिए आकर्षक फीचर
ओप्पो ने इस फोन में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ी है। स्क्रीन को क्रिस्टल शील्ड ग्लास से सुरक्षित किया गया है, और इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट भी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर के साथ, 4एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है। एंड्रॉयड 16 ओएस और कलरओएस 16 का भी सपोर्ट है, जिससे गेमर्स को बेहतर गेमिंग अनुभव मिलेगा। साथ ही, 6500mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर भी शामिल है। यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध हैं। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन में आईपी 66, आईपी 68 और आईपी 69 रेटिंग शामिल की गई है।



