OPPO Reno 15 Pro Mini: नाम में ही छोटा! कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर में सब पर भारी! क्या इसकी असली कीमत 60 हजार होगी?

OPPO Reno 15 Pro Mini: ओप्पो की रेनो सीरीज को सबसे पावरफुल और हाईटेक माना जाता है। कंपनी इसके कैमरे पर बहुत मेहनत करती है, जिससे यह वीडियोग्राफी के लिए पहली पसंद बन गई है। ओप्पो रेनो 15 सीरीज भारत में 8 जनवरी को लॉन्च हो सकती है, जिसमें OPPO Reno 15, Reno 15 Pro Mini और Reno 15c मॉडल शामिल हो सकते हैं। खासकर इसके प्रो मॉडल की काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें महत्वपूर्ण बदलाव कर एक कॉम्पेक्ट वर्जन पेश कर सकती है। यह छोटा हो सकता है, लेकिन इसमें हाईटेक फीचर्स होंगे। आज हम आपको इसके संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

OPPO Reno 15 Pro Mini का संभावित कैमरा

ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी स्मार्टफोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। इसके कैमरे में एआई फीचर जोड़ा जा सकता है, जिससे प्रोफेशनल फोटोग्राफी की जा सकेगी। फ्रंट में 50MP का कैमरा हो सकता है, और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया जा सकता है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी का डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ओप्पो के इस फोन को अब तक का सबसे स्लिम फोन बनाने पर विचार कर रही है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी का प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिसमटम और बैटरी

मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8450 4nm प्रोसेसर हो सकता है, जो हैवी सॉफ्टवेयर उपयोग के लिए बढ़िया विकल्प होगा। ओप्पो के इस फोन में 6500mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प हो सकता है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

ओप्पो के कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन की अनुमानित स्टोरेज और कीमत

ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी फोन में 12GB, 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB स्टोरेज की पेशकश की जा सकती है। इसकी संभावित कीमत 60 हजार से 65 हजार के बीच हो सकती है। बता दें, चीन में ओप्पो रेनो 15 सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब इसे भारत सहित अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights