OPPO Reno 15 Pro: क्या यह स्मार्टफोन iPhone 17 Pro के कैमरे से बेहतर साबित होगा? जानें लीक हुए फीचर्स और कीमत।

OPPO Reno 15 Pro: ओप्पो रेनो 15 सीरीज भारत में 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इसमें कंपनी Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro mini जैसे तीन मॉडल पेश कर सकती है। बता दें, ओप्पो की रेनो सीरीज अपने उत्कृष्ट कैमरे के लिए प्रसिद्ध है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये किसी प्रीमियम प्रोफेशनल कैमरे से कम नहीं हैं। आज हम आपको ओप्पो रेने 15 प्रो के संभावित कैमरे से लेकर इसकी अनुमानित कीमत तक की जानकारी प्रदान करेंगे। इसका मुकाबला कैमरे के मामले में आईफोन 17 प्रो से हो सकता है।

OPPO Reno 15 Pro का संभावित कैमरा

ओप्पो रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें HP5 सेंसर शामिल हो सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी हो सकता है, जो क्रिस्टल क्लियर फोटो क्लिक करेगा। फ्रंट में 50MP का कैमरा

iPhone 17 Pro की कीमत और कैमरा

आपको बता दें, एप्पल की आईफोन 17 सीरीज का प्रो मॉडल भी अपने कैमरे के लिए प्रसिद्ध है। इसमें 48MP रियर कैमरा और 24MP या 18MP का अतिरिक्त कैमरा होता है। यह 4x ऑप्टिकल ज़ूम और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम के साथ आता है। इसके जरिए 4K में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। एप्पल के इस फोन का कैमरा भी एआई सपोर्ट के साथ आता है। आईफोन 17 प्रो की कीमत करीब 1 लाख 35 हजार से लेकर 1 लाख 75 हजार रुपये के बीच है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन की लीक स्टोरेज और अनुमानित कीमत

ओप्पो रेनो 15 प्रो की कीमत के बारे में कंपनी ने किसी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसकी कीमत लगभग 47,000 से 60,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसे कंपनी 12 GB और 16 GB वेरिएंट्स के साथ उतार सकती है, जैसे कि 256 GB, 512 GB और 1 TB स्टोरेज विकल्प भी उपलब्ध होगा।

OPPO Reno 15 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

OPPO Reno 15 Pro संभावित स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल सकता है।
डिस्प्ले 6.78-इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
बैटरी/ चार्जर 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W SuperVOOC का फास्ट चार्जर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights