Technology

OPPO Find X9: 84999 रुपये का यह स्मार्टफोन खरीदने से पहले जानें इसके 3 बेहतरीन विकल्प और फीचर्स, तब लें निर्णय

OPPO Find X9: चinese कंपनी ओप्पो के स्मार्टफोन्स भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। इसका कारण प्रीमियम फीचर्स और बजट में उपलब्ध कीमत हैं। हाल ही में, कंपनी ने ओप्पो फाइंड एक्स 9 सीरीज लॉन्च की है, जिसका बेस मॉडल 72,999 रुपए से शुरू होता है। इसके टॉप वेरियंट की कीमत 84,999 रुपए है। कंपनी ने इसमें कई हाई-टेक फीचर्स और एआई शामिल किए हैं। फिर भी, इसी कीमत पर या कम कीमत में तीन प्रीमियम फोन पहले से मौजूद हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए, ओप्पो फाइंड एक्स 9 खरीदने से पहले इन तीन विकल्पों पर विचार कर लें। ये विकल्प आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

OPPO Find X9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन OPPO Find X9
कीमत और स्टोरेज वेरियंट 12GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74,999 रुपए है। 16GB+512GB स्टोरेज के लिए 84,999 रुपए देने होंगे।
डिस्प्ले 6.59 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
कैमरा 50MP, 50MP, 50MP, 2MP और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी 7025 mAh बैटरी से लैस है।
प्रोसेसर Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

आईफोन 16ई की कीमत और स्पेसिफिकेशन

आईफोन 16ई का लॉन्च 28 फरवरी 2025 को हुआ था। यह एप्पल के सबसे किफायती फोन्स में से एक है। इसमें एप्पल की इंटेलिजेंस का एआई कार्य करता है।

स्पेसिफिकेशन आईफोन 16ई
स्टोरेज और कीमत आईफोन 16ई तीन स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। 128GB वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपए है, 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपए है, और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,900 रुपए की कीमत है।
डिस्प्ले 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले है।
कैमरा 48MP के दो रियर कैमरे और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
प्रोसेसर A18 Chip, 6 Core प्रोसेसर से लैस है।
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 पर ऑपरेट करता है।

वनप्लस 15 की कीमत और फीचर्स

ओप्पो फाइंड एक्स 9 की शुरुआती कीमत पर वनप्लस 15 स्मार्टफोन 13 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इसकी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 72,999 रुपए की कीमत निर्धारित की गई है। वहीं, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 79,999 रुपए की कीमत है। इस स्मार्टफोन के कैमरे में भी एआई शामिल है।

फीचर्स वनप्लस 15
डिस्प्ले 6.78 इंच की डिस्प्ले उपलब्ध है।
कैमरा 50MP रियर कैमरे से लैस है।
बैटरी 7300 mAh बैटरी मिलती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android Oxygen 16 पर ऑपरेट करता है।
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है।

गूगल पिक्सल 9 की कीमत और फीचर्स

गूगल पिक्सल 9 सीरीज 13 अगस्त 2024 में लॉन्च हुई थी। इसका बेस मॉडल गूगल पिक्सल 9 स्मार्टफोन में भी जेमिनी एआई है। यह भारतीय मार्केट में दो स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। इसके 128 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपए है।

फीचर्स गूगल पिक्सल 9
डिस्प्ले 6.3 इंच की डिस्प्ले है।
कैमरा 50MP, 48MP और 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी 4700 mAh बैटरी से लैस है।
प्रोसेसर Google Tensor G4 प्रोसेसर पर चलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 पर कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights