OnePlus Ace 6T: हाल ही में भारतीय बाजार में वनप्लस ने 15 फोन लॉन्च किए हैं। इस मॉडल में कंपनी ने अपने अब तक के सबसे सामर्थ्यवान प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा स्पेसिफिकेशन शामिल किए हैं। अब कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वनप्लस ऐस 6टी जल्द ही लॉन्च होगा। हालांकि, यह केवल चीन के बाजार में उपलब्ध कराने की योजना है। इसके शानदार फीचर्स ने भारत में भी चर्चा का विषय बना दिया है।
OnePlus Ace 6T के लॉन्च होने की संभावित तारीख
‘Gadgets360’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस ऐस 6टी स्मार्टफोन 3 दिसंबर 2025 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे भारत में वनप्लस 15आर के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी भी आधिकारिक जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।
वनप्लस ऐस 6टी की संभावित मूल्य जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस ऐस 6टी की कीमत मिडरेंज सेगमेंट में रखी जा सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। कई मीडिया लीक के अनुसार, इसका शुरुआती दाम 25 से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है। भारत में इसे वनप्लस 15आर के नाम से लाने की चर्चा है, जिससे इसकी कीमत 40 से 44,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
| स्पेक्स | वनप्लस ऐस 6टी की संभावित विशेषताएं |
| चिपसेट | स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-128GB |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| बैटरी | 7000mAh |
| चार्जर | 100W |
| रियर कैमरा | 50MP+50MP |
| सेल्फी कैमरा | 32MP |
अतुलनीय कैमरा सेटअप बदल सकता है फोटोग्राफर्स का अनुभव
लेटेस्ट लीक अनुसार, आने वाले वनप्लस ऐस 6टी में 50MP का सोनी अल्ट्रा विजन प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मौजूद रहने की संभावना है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का वाइड एंगल कैमरा होने की भी संभावना है। इसके कैमरे में एआई और माइंड तकनीक की सुविधा शामिल हो सकती है।
टेक कंपनी इसमें एडवांस फीचर्स के साथ स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट जोड़ सकती है। इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी और 100 वॉट का वायर्ड फास्ट चार्जर भी होने की संभावना है।



