Nupur Sanon Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन, नुपूर सेनन की शादी उदयपुर में होगी। नुपूर की शादी प्रसिद्ध सिंगर स्टेबिन बेन के साथ हो रही है। शादी समारोह उदयपुर में आरंभ हो चुके हैं। इसी बीच, संगीत समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन अपने परिवार के साथ गानों पर मस्ती कर रही हैं। खास बात यह है कि इस हाई प्रोफाइल शादी में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना भी सुनाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
Nupur Sanon Wedding में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गानों पर झूमी कृति सेनन
नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन का संगीत का वीडियो HNN24X7 नाम के एक्स हैंडल से साझा किया गया है।
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस कृति सेनन और वरुण शर्मा भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर धूमधाम से डांस कर रहे हैं। उनके चारों ओर कई मेहमान मौजूद हैं, जो पवन सिंह के गाने पर थिरक रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार भी पावर स्टार के फैंस हैं। इस संगीत सेरेमनी के कई वीडियो सामने आए हैं, लेकिन सबसे चर्चित पवन सिंह के गाने पर कृति सेनन का डांस कर रहा वीडियो बन रहा है।
सिंगर स्टेबिन बेन से कितनी अमीर हैं नुपूर सेनन
आपको बताना चाहेंगे कि नुपूर सेनन कई वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि अक्षय कुमार के साथ आए गाने ‘फिलहाल’ और ‘फिलहाल 2’ में मिली। नुपूर अपनी बहन कृति सेनन की तरह बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस तो नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वहीं, सिंगर स्टेबिन बेन एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हैं। स्टेबिन बेन की काफी सारी शादियों में परफॉरमेंस देने की शौकीन हैं और उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में भी परफॉर्म किया था। स्टेबिन बेन की नेट वर्थ लगभग 7 करोड़ के आस-पास है, जबकि 32 वर्षीया नुपूर सेनन की नेट वर्थ करीब 22 करोड़ है।



