Nitish Kumar: ‘5 पैसे का ज्ञान..’ राखी सावंत ने अपने तरीके से बिहार के सीएम के हिजाब विवाद पर किया ट्रोल, यूजर बोले ‘भावनाओं में बह गई’

Nitish Kumar: मुस्लिम महिला के बुर्के को हटाने के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में आ गए हैं। विपक्ष से लेकर बॉलीवुड तक उनके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। दंगल गर्ल जायरा वसीम के बाद, राखी सांवत ने भी इस मामले में बयान दिया है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने नीतीश कुमार के मुस्लिम महिलाओं के प्रति व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, “आपको 5 पैसे की जानकारी नहीं है।”

राखी सावंत ने Nitish Kumar के हिजाब कांड पर किया ट्रोल

राखी सावंत ने इस विषय पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री की वह बहुत इज्जत करती हैं, लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने मुस्लिम महिला का हिजाब हटाया है, उससे उनकी बेइज्जती हो रही है।

देखें वीडियो

नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, नीतीश को 5 पैसे की जानकारी नहीं है। वह बिहार के सीएम पर भी कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई नजर आईं। राखी सावंत के इस वीडियो को News24 ने साझा किया है, जिसमें कैप्शन है, “नीतीश कुमार जी, आपने जो किया उसके लिए माफी मांगिए।” ज्ञात हो कि, राखी को ड्रामा क्वीन माना जाता है और वह अक्सर ऐसी बातें कर देती हैं जो विवाद पैदा कर देती हैं। उनके इस रिएक्शन पर कुछ लोग उन्हें भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “चश्मा पहनकर यह भावनाओं में बह गई है।”

बिहार के मुख्यमंत्री हिजाब विवाद में कैसे फंसे?

जान लें कि, नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला को नियुक्ति पत्र देते समय उसका हिजाब हटा दिया। इसके बाद विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। बिहार के सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो/पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights