Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

SIR 2026: BLO का इंतजार खत्म, अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें एन्यूमरेशन फॉर्म

प्रकाशित: 23-07-2026, 12:15 PM
SIR 2026: BLO का इंतजार खत्म, अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें एन्यूमरेशन फॉर्म
शेयर करें:

देश के कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कई मतदाताओं तक अभी तक BLO (Booth Level Officer) की ओर से Enumeration Form (Annexure-III) नहीं पहुंचा है। ऐसे में अगर आपको भी फॉर्म नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने यह फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।

CEO की वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें फॉर्म

अगर आप अपने राज्य के Chief Electoral Officer (CEO) की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स अपनाएं—

  • सबसे पहले अपने राज्य के Chief Electoral Officer (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • गूगल पर अपने राज्य का नाम लिखकर CEO सर्च करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर SIR 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Forms की सूची में Enumeration Form (Annexure-III) का विकल्प चुनें।
  • क्लिक करते ही फॉर्म की PDF आपके मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगी।
  • आवश्यकता अनुसार इसका प्रिंट निकालकर उपयोग किया जा सकता है।

Voter Service Portal से भी कर सकते हैं डाउनलोड

चुनाव आयोग के Voter Service Portal के जरिए भी फॉर्म आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके लिए—

  • चुनाव आयोग के Voter Service Portal पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल कर Downloads Forms या SIR 2026 Instructions सेक्शन खोलें।
  • यहां Enumeration Form का विकल्प चुनें।
  • अपनी पसंद की भाषा का चयन करें।
  • Download बटन पर क्लिक करते ही फॉर्म कुछ ही सेकंड में आपके डिवाइस में सेव हो जाएगा।

BLO का इंतजार किए बिना पूरा करें प्रक्रिया

यदि आपके घर अभी तक BLO की ओर से एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं पहुंचा है, तो ऑनलाइन डाउनलोड की यह सुविधा आपके लिए काफी उपयोगी है। इससे आप बिना किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए या BLO का इंतजार किए बिना SIR 2026 की प्रक्रिया समय पर पूरी कर सकते हैं।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: