खबर Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

Lock Upp 2 Contestants List: शिल्पा शिंदे से लेकर आसिम रियाज तक, कौन-कौन होगा जेल में?

Lock Upp 2 Contestants List: शिल्पा शिंदे से लेकर आसिम रियाज तक, कौन-कौन होगा जेल में?
शेयर करें:

एकता कपूर का चर्चित डिजिटल रियलिटी शो 'लॉक अप' चार साल बाद नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। साल 2022 में ऑल्ट बालाजी पर शुरू हुए इस शो के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था और कॉमेडियन से अभिनेता बने मुनव्वर फारूकी विजेता बने थे। अब 'लॉक अप सीजन 2' 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जहां फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

14 सेलिब्रिटीज होंगे जेल में बंद

इस बार शो में कुल 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। शो के प्रोमो के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को सर्वाइवल के लिए संघर्ष करना होगा और अपने जीवन के सबसे बड़े राज दुनिया के सामने उजागर करने होंगे। इस बार का फॉर्मेट पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बताया जा रहा है।

इन नामों की हुई पुष्टि

सूत्रों के अनुसार, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शिल्पा शिंदे हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बयान दिया था।

राम कपूर और रणवीर अल्लाहबादिया पर भी चर्चा

शो के प्रोमो में फराह खान ने एक ऐसे सेलिब्रिटी की ओर इशारा किया, जिसने हाल ही में काफी वजन कम किया है। इसके बाद अभिनेता राम कपूर के शो में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में बताया जा रहा है।

इन चर्चित चेहरों पर भी लगी मुहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, प्रियंका शर्मा, विकास गुप्ता, रश्मि देसाई, पुनीत सुपरस्टार, अर्चना गौतम, उर्वशी ढोलकिया, प्रणीत मोरे, आसिम रियाज, कुशा कपिला और हर्षद चोपड़ा भी नजर आ सकते हैं।

इस बार की थीम- 'सच या सजा'

'लॉक अप सीजन 2' की थीम 'सच या सजा' रखी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को अपने जीवन से जुड़े ऐसे सच सामने लाने होंगे, जिन्हें वे अब तक छिपाते आए हैं। फराह खान और रितेश देशमुख जेलर की भूमिका में हर रणनीति, विवाद, टकराव और खुलासे पर नजर रखेंगे।

रितेश देशमुख ने क्या कहा?

रितेश देशमुख ने शो को लेकर कहा, "लॉक अप: सच या सजा हमारे समय की हकीकत को दर्शाता है। हर कंटेस्टेंट अपने सच और रणनीति के साथ आता है, लेकिन लॉक अप के अंदर हर चीज की परीक्षा होती है। यहां कोई भी वैसा बाहर नहीं निकलता जैसा वह अंदर गया था।"

27 जून से शुरू होगा सफर

हालांकि, शो के सभी 14 कंटेस्टेंट्स के नामों का आधिकारिक खुलासा प्रीमियर एपिसोड में ही किया जाएगा। लेकिन सामने आ रही संभावित सूची ने फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। 'लॉक अप: सच या सजा' 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और छह सप्ताह तक चलेगा। शो शनिवार से बुधवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: