Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

BJP विधायक का बृजभूषण शरण सिंह पर बड़ा हमला, बोले- उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता

प्रकाशित: 25-07-2026, 08:57 AM
BJP विधायक का बृजभूषण शरण सिंह पर बड़ा हमला, बोले- उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता
शेयर करें:

उन्नाव की पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की उम्र अधिक हो गई है और उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है, इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

हनुमानगढ़ी वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर बयान दिया था। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ कई बातें भूल जाना स्वाभाविक है और बृजभूषण शरण सिंह अब 72 वर्ष के हो चुके हैं।

'हर मुद्दे पर बोलने की आदत'

मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल सिंह ने कहा, "बृजभूषण दादा की उम्र हो गई है। 72 साल की उम्र में आदमी बहुत सी बातें भूल जाता है। उनकी याददाश्त भी कमजोर हो गई है।" उन्होंने आगे कहा कि हर मुद्दे पर अपनी राय देने की उनकी आदत है और उनकी बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते।

'अपने आपको बड़ा नेता मानते होंगे'

विधायक ने आगे कहा, "वह अपने आपको मुख्यमंत्री से बड़ा नेता मानते हों, यह उनकी सोच हो सकती है। यह उनका बड़बोलापन भी हो सकता है, लेकिन हर मामले में बोलने की आदत के कारण उनकी बातों को कोई सीरियस नहीं लेता।"

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दिया बयान

अनिल सिंह ने यह बयान शुक्रवार को उन्नाव शहर के आजाद मार्ग स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ मेमोरियल इंस्टीट्यूट में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, जिला पंचायत अध्यक्ष सुकून सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: