Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

Apple ला सकता है 'iRing', हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ Samsung को देगी चुनौती?

प्रकाशित: 27-06-2026, 05:38 AM
Apple ला सकता है 'iRing', हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ Samsung को देगी चुनौती?
शेयर करें:

स्मार्ट रिंग सेगमेंट में सैमसंग की एंट्री के बाद अब Apple भी इस कैटेगरी में कदम रखने की तैयारी कर सकता है। हालिया लीक में दावा किया गया है कि कंपनी अपनी पहली स्मार्ट रिंग पर काम कर रही है, जिसका संभावित नाम 'iRing' हो सकता है। हालांकि, Apple ने अभी तक इस प्रोडक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

'iRing' नाम का हुआ खुलासा
टिप्स्टर Kosutami (@Kosutami_Ito) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि Apple अपनी स्मार्ट रिंग को iRing नाम दे सकता है। हालांकि, इस पोस्ट में डिवाइस के फीचर्स, डिजाइन या लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है।

Apple की रणनीति अलग रहती है
Apple अक्सर किसी नई प्रोडक्ट कैटेगरी में सबसे पहले एंट्री नहीं करता। कंपनी पहले मार्केट ट्रेंड्स और यूजर्स की जरूरतों का विश्लेषण करती है, फिर अपना प्रोडक्ट पेश करती है। यही वजह है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में भी Apple की एंट्री Android कंपनियों के कई साल बाद होने की उम्मीद है।

पेटेंट में पहले भी मिल चुके हैं संकेत
Apple की स्मार्ट रिंग को लेकर पहले भी कई पेटेंट सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iRing में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा यह Apple Vision Pro के लिए हैंड जेस्चर कंट्रोल और इंटरैक्शन जैसी सुविधाएं भी दे सकती है। माना जा रहा है कि यह Apple Watch का स्क्रीन-फ्री विकल्प हो सकती है और इसकी कीमत भी Apple के अन्य वियरेबल्स से कम हो सकती है।

Samsung और Oura Ring से होगी सीधी टक्कर
अगर Apple अपनी स्मार्ट रिंग लॉन्च करता है तो उसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Ring और Oura Ring जैसी लोकप्रिय स्मार्ट रिंग्स से होगा। Samsung ने 2024 में Galaxy Ring लॉन्च कर इस सेगमेंट में एंट्री की थी और यह हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप स्कोर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और खर्राटों के विश्लेषण जैसे फीचर्स के साथ आती है।

Galaxy Ring 2 की भी तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung 2027 की शुरुआत में Galaxy Ring 2 लॉन्च कर सकता है। नए मॉडल में पहले से बेहतर बैटरी लाइफ, अधिक सटीक हेल्थ सेंसर और एक बार चार्ज करने पर करीब 10 दिन तक चलने वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल Apple की ओर से iRing को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इस प्रोडक्ट से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। आने वाले समय में Apple इस स्मार्ट रिंग को लेकर क्या घोषणा करता है, इस पर टेक जगत की नजर बनी हुई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: