Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

50 साल बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे बनेगा 6 मंजिला नया घर

प्रकाशित: 27-06-2026, 08:12 AM
50 साल बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे बनेगा 6 मंजिला नया घर
शेयर करें:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने परिवार के लिए मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक नया आलीशान घर बनवाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह जमीन सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही बनेगा नया आशियाना

सलमान खान साल 1974 से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं। अब करीब पांच दशक बाद वह परिवार के लिए नया घर बनवा रहे हैं। यह नया बंगला बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनाया जाएगा, जो उनके मौजूदा घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

कैसा होगा नया घर?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्लॉट पर पहले 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था, जिसे उसकी जर्जर हालत के कारण गिरा दिया गया। अब यहां ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलों वाली नई इमारत बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट का कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा। निर्माण कार्य सच डेवलपर्स द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीएमसी ने अक्टूबर 2025 में इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती मंजूरी दे दी थी।

पेड़ नहीं काटे जाएंगे

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस निर्माण कार्य के दौरान किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा। इसके बजाय परिसर और आसपास के इलाके में स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे। नया घर मुख्य सड़क से हटकर एक शांत गली में होगा, जिससे परिवार को पहले के मुकाबले अधिक प्राइवेसी मिल सकेगी।

क्या सुरक्षा बनी नए घर की वजह?

साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। जांच में इस घटना का संबंध बिश्नोई गैंग से जोड़ा गया था। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और उनके घर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगाया गया। हालांकि, नए घर के निर्माण को सुरक्षा से जोड़कर अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

करियर फ्रंट पर भी व्यस्त हैं सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: