Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

5 अगस्त को होगा एमएमएमयूटी का 11वां दीक्षांत समारोह, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता

प्रकाशित: 03-08-2026, 12:38 PM
5 अगस्त को होगा एमएमएमयूटी का 11वां दीक्षांत समारोह, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता
शेयर करें:

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का 11वां दीक्षांत समारोह आगामी 5 अगस्त को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।

एचपीसीएल के सीएमडी विकास कौशल होंगे मुख्य अतिथि

दीक्षांत समारोह में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकास कौशल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय उन्हें डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।

1523 उपाधियां होंगी प्रदान

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस वर्ष कुल 1523 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 1522 विद्यार्थियों को डिग्री और मुख्य अतिथि विकास कौशल को मानद उपाधि दी जाएगी।

इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें—

  • बीटेक – 1065 विद्यार्थी
  • बीबीए – 68 विद्यार्थी
  • बी.फार्म – 55 विद्यार्थी
  • एमटेक – 73 विद्यार्थी
  • एमबीए – 73 विद्यार्थी
  • एमसीए – 75 विद्यार्थी
  • एमएससी – 52 विद्यार्थी
  • पीएचडी – 61 शोधार्थी

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 20 कुलपति स्वर्ण पदक तथा 23 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: