Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

35 करोड़ पौधारोपण अभियान पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'वृक्षारोपण नहीं, भ्रष्टारोपण का कार्यक्रम...'

प्रकाशित: 07-07-2026, 09:39 AM
35 करोड़ पौधारोपण अभियान पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'वृक्षारोपण नहीं, भ्रष्टारोपण का कार्यक्रम...'
शेयर करें:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधारोपण अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण से ज्यादा भ्रष्टाचार का माध्यम बन गया है।

"हर पेड़ से 10 रुपये कमाने की योजना"

अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा के लिए "वृक्षारोपण" दरअसल "भ्रष्टारोपण" का कार्यक्रम है। उन्होंने आरोप लगाया कि 35 करोड़ पौधे लगाने के नाम पर प्रत्येक पौधे से कम-से-कम 10 रुपये कमाने की योजना बनाई गई है। उनके मुताबिक, इस हिसाब से कुल 350 करोड़ रुपये कमाने की "गुप्त भाजपाई योजना" है।

कविता के जरिए भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा—"नये पेड़ लगाने से पहले सुनो उनकी कहानी, जिन पेड़ों को लगाके कभी भी न दिया पानी।"

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा—"जिन्होंने न छोड़ा प्रभु का दरबार, वो क्या छोड़ेंगे बगीचा और बाग।"

सरकार की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के इन आरोपों पर खबर लिखे जाने तक उत्तर प्रदेश सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, सरकार लगातार दावा कर रही है कि 35 करोड़ पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: