Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

2% आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर गोंड आदिवासी संघ का प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

प्रकाशित: 03-08-2026, 12:45 PM
2% आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर गोंड आदिवासी संघ का प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
शेयर करें:

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा कुशीनगर के पदाधिकारियों ने सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजाति के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

सरकारी भर्तियों में 2% आरक्षण लागू करने की मांग

संघ के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकारी भर्तियों में इसका समुचित लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे गोंड समाज के युवाओं और विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

छात्रवृत्ति में देरी पर भी जताई नाराजगी

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दशम, दशमोत्तर, मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिल रही है। इससे समाज के छात्र-छात्राओं में असंतोष का माहौल है।

भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग

संघ ने मांग की कि वर्तमान में जारी सरकारी भर्तियों को निरस्त कर अनुसूचित जनजाति के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए और उसके बाद नए सिरे से विज्ञापन जारी किए जाएं।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड, जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: