Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

1 लाख से कम में मिल रहा Apple का सबसे पतला iPhone! Amazon दे रहा 27,000+ का डिस्काउंट

प्रकाशित: 26-06-2026, 08:05 AM
1 लाख से कम में मिल रहा Apple का सबसे पतला iPhone! Amazon दे रहा 27,000+ का डिस्काउंट
शेयर करें:

अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। Apple का सबसे पतला iPhone अब लॉन्च कीमत से काफी कम दाम पर उपलब्ध है। Amazon इस स्मार्टफोन पर 27 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रहा है। बैंक ऑफर, कूपन और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर ग्राहक इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

इतनी कम हुई iPhone Air की कीमत

भारत में लॉन्च के समय iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये थी। वहीं 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब Amazon पर 256GB मॉडल 96,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 4,000 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स का लाभ लेने पर फोन की प्रभावी कीमत घटकर 92,740 रुपये रह जाती है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

चार प्रीमियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध

iPhone Air को Cloud White, Light Gold, Sky Blue और Space Black जैसे चार प्रीमियम रंगों में पेश किया गया है। Apple का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है, जबकि इसका वजन 165 ग्राम है। फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

iPhone Air एक eSIM-ओनली स्मार्टफोन है, जो iOS 26 पर चलता है। इसमें 6.5-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आता है। फोन में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मिलता है। यह Apple Intelligence फीचर्स और सेकेंड-जनरेशन Dynamic Caching को भी सपोर्ट करता है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए iPhone Air में 48MP Fusion मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sensor-Shift OIS और 2x टेलीफोटो क्षमता मिलती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी को लेकर Apple का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का साथ देती है। साथ ही फोन 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

iPhone Air में Apple की नई N1 चिप दी गई है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करती है। इसके साथ नया C1X मॉडेम भी मिलता है, जिससे बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और तेज डेटा स्पीड का अनुभव मिलता है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: