Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'पंचायत सुनती है या नहीं?', PM मोदी ने 'भूषण' और 'बिनोद' से की मुलाकात; मजेदार वीडियो वायरल

प्रकाशित: 24-06-2026, 05:31 AM
'पंचायत सुनती है या नहीं?', PM मोदी ने 'भूषण' और 'बिनोद' से की मुलाकात; मजेदार वीडियो वायरल
शेयर करें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इनमें से एक वीडियो खासतौर पर चर्चा में है, जिसमें वे लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के कलाकारों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

'बिनोद से कुछ बातें' वाली रील हुई वायरल

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें 'पंचायत' सीरीज में बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक और भूषण के रोल में नजर आए दुर्गेश कुमार उनसे मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में पीएम मोदी मजाकिया अंदाज में कलाकारों से पूछते हैं, "आपकी बात पंचायत सुनती है या नहीं सुनती?" यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। इस वीडियो के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन लिखा, "बिनोद से कुछ बातें", जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में दिखे राम चरण और उपासना

इस वायरल रील में अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

पीएम मोदी की इस पोस्ट पर 'पंचायत' से जुड़े कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीरीज में काम कर चुके अभिनेता आसिफ खान ने कमेंट किया, "फुलेरा जिंदाबाद"। वहीं अभिनेता पारितोष त्रिपाठी ने लिखा, "देश की सबसे बड़ी पंचायत"। अशोक पाठक ने भी पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, "इस प्रेम और आशीर्वाद का तहे दिल से आभार।"

फैंस को भी खूब पसंद आया वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रील का बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "लगता है पीएम मोदी को भी अगले सीजन का इंतजार है।" कई लोगों ने 'पंचायत' को अपना पसंदीदा शो बताया।

ममूटी और उनके परिवार से भी मिले पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार समारोह के बाद दिग्गज अभिनेता ममूटी और उनके परिवार से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थीं। तस्वीरों में ममूटी के साथ उनके बेटे और अभिनेता दुल्कर सलमान भी नजर आए। परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास मौके पर मौजूद थे। बता दें कि ममूटी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन तस्वीरों और वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: