बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कायस्थ महापरिवार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।
'बांकीपुर में निर्णायक भूमिका निभाता है कायस्थ समाज'
कायस्थ महापरिवार के पदाधिकारियों ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ समाज की संख्या काफी अधिक है और चुनाव में उसकी भूमिका निर्णायक रहती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण समाज के लोग एकजुट होकर नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
विपक्ष पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि चुनाव में कायस्थ समाज कोई प्रभाव नहीं रखता, उन्हें "श्री चित्रगुप्ताय नमः" के मंत्र के साथ चुनावी मैदान से विदा किया जाएगा।
कल होगी कायस्थ समाज की बड़ी बैठक
कायस्थ महापरिवार ने जानकारी दी कि बांकीपुर उपचुनाव को लेकर समाज की एक बड़ी बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में चुनावी रणनीति और समाज की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।