Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

इशांत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, 50 लाख मुआवजा और स्पीडी ट्रायल की मांग

प्रकाशित: 14-07-2026, 01:32 PM
इशांत हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, 50 लाख मुआवजा और स्पीडी ट्रायल की मांग
शेयर करें:

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव में 14 वर्षीय इशांत कुमार उर्फ छोटू की हत्या के मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

एक महीने बाद जमीन में दफन मिला था शव

बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव का 14 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार उर्फ छोटू करीब एक महीने से लापता था। बाद में उसका शव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर जमीन में दफन मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

पप्पू यादव ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह गरीब और कमजोर लोगों के न्याय की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।

सरकार से रखीं चार प्रमुख मांगें

सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से इस मामले में स्पीडी ट्रायल, पीड़ित परिवार की सुरक्षा, 50 लाख रुपये मुआवजा और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर न्याय मिलना चाहिए।

आंदोलन की दी चेतावनी

पप्पू यादव ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो वे आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: