Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

भागलपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

प्रकाशित: 11-07-2026, 10:23 AM
भागलपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
शेयर करें:

भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त छापेमारी

भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव स्थित मोहम्मद रिजवान के घर में अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर शाहकुंड थाना पुलिस, भागलपुर एसटीएफ और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की।

मौके से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवान मौके से फरार होने में सफल रहा।

पांच आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद कासिम, मोहम्मद समीम, मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मैसर और जब्बार मंसूरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में चार मुंगेर जिले के निवासी हैं, जबकि जब्बार मंसूरी शाहकुंड थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: