Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सर्वधर्म प्रार्थना में जुटे विभिन्न वर्गों के लोग

प्रकाशित: 07-07-2026, 12:26 PM
बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सर्वधर्म प्रार्थना में जुटे विभिन्न वर्गों के लोग
शेयर करें:

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 7 जुलाई को उनके पैतृक निवास चंदवा, आरा में श्रद्धांजलि अर्पित एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए।

डॉ. अंशुल अभिजीत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू जगजीवन राम के नाती एवं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अंशुल अभिजीत रहे। उन्होंने बाबू जगजीवन राम की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें DAV पब्लिक स्कूल धनुपरा, संभावना आवासीय विद्यालय और उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कारीसाथ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने भी प्रार्थना सभा में शामिल होकर सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जगजीवन विद्या भवन, नई दिल्ली के सचिव आर.एल. भगत, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशांत कुमार, रविंद्र कुमार, सूर्य प्रकाश, डॉ. अमित कुमार, अचल कुमार, पिंटू चौधरी, राजेश कुमार, अमरजीत कुमार, छोटू पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. अंशुल अभिजीत ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अंशुल अभिजीत ने की, जबकि मंच संचालन सीता रवि ने किया। अंत में डॉ. अंशुल अभिजीत ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: