Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा! केले के नीचे छिपी मिली 3,384 बीयर की बोतलें

प्रकाशित: 17-07-2026, 10:04 AM
बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा! केले के नीचे छिपी मिली 3,384 बीयर की बोतलें
शेयर करें:

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

केले की खेप के नीचे छिपाई गई थी बीयर

सूचना मिलते ही मरांची थाना पुलिस ने जियो पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक सफेद रंग के पिकअप बोलेरो वाहन की तलाशी ली। पहली नजर में वाहन में कच्चे केले लदे हुए दिखाई दिए, लेकिन जब पुलिस ने केले की खेप हटाई तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर छिपाकर रखी गई थी।

पश्चिम बंगाल का चालक गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने वाहन चालक जसकरण जोशी (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के साउथ आसनसोल थाना क्षेत्र के छता पठार, काली पहाड़ी, जीटी रोड का निवासी है।

141 कार्टन बीयर और वाहन जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने WB-37H-0958 नंबर की पिकअप बोलेरो, एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 141 कार्टन बीयर बरामद किए। इन कार्टनों में कुल 3,384 बोतलें थीं, जिनमें लगभग 1,692 लीटर किंगफिशर स्ट्रॉन्ग क्लासिक प्रीमियम बीयर मिली।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शराब की खेप को केले के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद शराब के स्रोत (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी जारी है।

शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

मरांची थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: