Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

नोएडा में ऑटो चालक की ईमानदारी, 23 दिन बाद लौटाया लाखों का सामान से भरा बैग

प्रकाशित: 17-07-2026, 08:48 AM
नोएडा में ऑटो चालक की ईमानदारी, 23 दिन बाद लौटाया लाखों का सामान से भरा बैग
शेयर करें:

ईमानदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल नोएडा में देखने को मिली, जहां ऑटो चालक मुन्नू खां ने लाखों रुपये के कीमती सामान से भरा बैग उसके मालिक को सुरक्षित वापस लौटा दिया। बैग करीब 23 दिन पहले उनके ऑटो में छूट गया था। ऑटो चालक की इस दरियादिली की अब हर ओर सराहना हो रही है।

ऑटो में छूट गया था बैग

जानकारी के अनुसार, मुन्नू खां सेक्टर-62 से आनंद विहार रूट पर ऑटो चलाते हैं। 24 जून को एक यात्री जल्दबाजी में ऑटो से उतर गया और अपना बैग वहीं छोड़ गया। करीब एक घंटे बाद दूसरी सवारी ने ऑटो में रखे बैग के बारे में पूछा, तब मुन्नू खां को पता चला कि यह किसी यात्री का छूटा हुआ सामान है।

फोन आने पर सुरक्षित रखने का दिया भरोसा

कुछ देर बाद बैग के मालिक सनोज का फोन मुन्नू खां के पास पहुंचा। ऑटो चालक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका बैग सुरक्षित है और जब भी सुविधाजनक हो, आकर उसे ले सकते हैं।

पुलिस को भी दी जानकारी

मुन्नू खां ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन (सेक्टर-63) पर तैनात टीएसआई सतीश कुमार को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद या आरोप न लगे।

23 दिन बाद मिला पूरा सामान

करीब 23 दिन बाद सनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुन्नू खां के पास पहुंचे और अपना बैग प्राप्त किया। बैग में रखा पूरा सामान सुरक्षित मिला।

बैग में थे सोने-चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज

बैग में सोने-चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। बैग वापस मिलने पर सनोज ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामान इस तरह सुरक्षित वापस मिल जाएगा।उन्होंने ऑटो चालक मुन्नू खां की ईमानदारी की सराहना करते हुए नोएडा पुलिस और टीएसआई सतीश कुमार का भी आभार व्यक्त किया।

ईमानदारी की मिसाल बने मुन्नू खां

आर्थिक रूप से साधारण जीवन जीने वाले मुन्नू खां ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी किसी की आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि उसके संस्कार और चरित्र की पहचान होती है। उनकी इस नेक पहल की स्थानीय लोग भी जमकर सराहना कर रहे हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: