Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

प्रकाशित: 24-06-2026, 05:03 AM
'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शेयर करें:

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

5वें दिन की कमाई कितनी रही?

फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 16.25 करोड़, तीसरे दिन 17.75 करोड़ और चौथे दिन 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 60.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दुनियाभर में भी मचा रही धमाल

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी 'कॉकटेल 2' को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 30.75 करोड़, तीसरे दिन 25.30 करोड़ और चौथे दिन 9.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने दुनियाभर में 9.82 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 5 करोड़ रुपये की और जरूरत है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले एक-दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?

फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कपल हैं। उनकी जिंदगी में एली (कृति सेनन) की एंट्री होती है, जो बेहद बिंदास और फ्री-स्पिरिटेड लड़की है।शुरुआत में तीनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार और फिर एक जटिल लव ट्रायंगल में बदल जाती है। इसके बाद रिश्तों में उलझन, जलन, दिल टूटने और इमोशनल ड्रामे की शुरुआत होती है। फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

पहली 'कॉकटेल' से क्या है कनेक्शन?

साल 2012 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे नजर आए थे। हालांकि, 'कॉकटेल' और 'कॉकटेल 2' की कहानियां पूरी तरह अलग हैं। दोनों फिल्मों के बीच कोई सीधा कनेक्शन नहीं है, लेकिन फ्रेंचाइजी के नाम की वजह से दर्शकों में फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: