Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'लॉक अप 2' में होगा मिडवीक डबल एविक्शन? दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की चर्चा तेज

प्रकाशित: 13-07-2026, 06:07 AM
'लॉक अप 2' में होगा मिडवीक डबल एविक्शन? दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की चर्चा तेज
शेयर करें:

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में रोज नए खुलासे, विवाद और टास्क दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा स्वास्थ्य कारणों से शो से बाहर हो गईं, जबकि रियाज अली एविक्ट हो चुके हैं। अब खबर है कि शो में इस बार मिडवीक डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है।

इन दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की चर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीबी इनसाइडर की ओर से साझा की गई एक पोस्ट में दावा किया गया है कि शो में मिडवीक डबल एविक्शन होगा। पोस्ट के मुताबिक, माधुरी ग्रोवर और सूफी मोतीवाला शो से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेटेस्ट टास्क में बदले गए सेलमेट्स

शो के हालिया एपिसोड में होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स के सेलमेट्स बदल दिए। टास्क में एक कंट्रोलर और एक डिपेंडेंट बनाया गया, जहां कंट्रोलर को डिपेंडेंट के वजन के बराबर वजन वाला बॉक्स उठाना था। इस चुनौती में माधुरी ग्रोवर सबसे पहले बाहर हो गईं, जबकि श्रेया कालरा ने अंत तक टिककर टास्क जीत लिया। जीतने वाली टीम को राशन के लिए अतिरिक्त पॉइंट्स मिले।

योगेश पर भड़के रितेश देशमुख

टास्क के दौरान योगेश रावत ने आरोप लगाया कि श्रेया कालरा को गेम में फेवर किया गया है। इस टिप्पणी पर रितेश देशमुख नाराज हो गए और उन्होंने योगेश को फटकार लगाई। बाद में योगेश ने रितेश से माफी मांगकर मामला शांत किया।

नए प्रोमो में दोस्तों के बीच टकराव

शो के नए प्रोमो में एक और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। नए टास्क में कंट्रोलर को अपने डिपेंडेंट का सीक्रेट सुरक्षित रखना है। इसी दौरान दोस्त पैमला और लैला के बीच तीखी बहस होती दिखाई गई है। प्रोमो में पैमला, लैला पर निजी टिप्पणी करती नजर आती हैं। वहीं, श्रेया कालरा और माधुरी ग्रोवर के बीच भी जबरदस्त बहस देखने को मिलती है।

ऑफिशियल घोषणा का इंतजार

फिलहाल मिडवीक डबल एविक्शन की खबर सोशल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। अब दर्शकों की नजर शो के आगामी एपिसोड और मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: