Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'लॉकअप 2' में कंगना रनौत की वापसी, वीकेंड एपिसोड में आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रकाशित: 01-07-2026, 04:51 AM
'लॉकअप 2' में कंगना रनौत की वापसी, वीकेंड एपिसोड में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शेयर करें:

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' शुरू होते ही सुर्खियों में छा गया है। कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासों के बीच अब शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो की ओरिजिनल होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर 'लॉकअप' का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि इस बार वह होस्ट नहीं, बल्कि एक खास गेस्ट के रूप में नजर आएंगी।

'जनता की आवाज' बनकर करेंगी एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत शो के स्पेशल वीकेंड एपिसोड में 'जनता की आवाज' यानी जूरी की भूमिका निभाएंगी। इस दौरान वह पहले हफ्ते के एलिमिनेशन में अपनी राय देती नजर आएंगी। फिलहाल शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को कंगना और दोनों नए होस्ट्स की जुगलबंदी देखने का इंतजार है।

कंगना ने कही ये खास बात

अपनी वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कहा, "यह शो हमेशा उन लोगों के लिए रहा है, जो अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस रखते हैं, चाहे वह कितनी भी असहज क्यों न हो। 'लॉकअप: सच या सजा' के पहले हफ्ते के एलिमिनेशन में फराह और रितेश के साथ जनता की आवाज बनकर शामिल होना मेरे लिए खास है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि हर फैसले की एक कीमत होती है।"

एकता कपूर ने पहले बताया था वजह

गौरतलब है कि 'लॉकअप' के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। लेकिन दूसरे सीजन में उनकी जगह फराह खान और रितेश देशमुख को होस्ट बनाया गया। इस बदलाव पर शो की निर्माता एकता कपूर ने पहले ही सफाई देते हुए कहा था कि इस बार शो का फॉर्मेट और विजन पूरी तरह नया है। उन्होंने बताया कि नए सीजन में जेलर और पुराने होस्ट वाला कॉन्सेप्ट नहीं रखा गया, इसलिए कंगना को इस बार होस्ट के रूप में शामिल नहीं किया गया।

पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बड़े खुलासे

'लॉकअप सीजन 2' की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के राज खोलते नजर आ रहे हैं। पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और पति-पत्नी जैसा रिश्ता नहीं बचा था। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को प्रोफेशनल तौर पर हमेशा सपोर्ट करने का फैसला किया था।

हर्षद चोपड़ा ने भी सुनाई दिल टूटने की कहानी

वहीं अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने भी शो में अपनी निजी जिंदगी का दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि कई साल पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया था। इस घटना ने उनका भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया। हर्षद ने कहा कि अब वह इस शो के जरिए लोगों के सामने अपनी असली पर्सनालिटी दिखाना चाहते हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: