खबर Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हुए गौरव खन्ना? टूट गया ट्रॉफी जीतने का सपना

प्रकाशित: 15-06-2026 09:50 AM
'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हुए गौरव खन्ना? टूट गया ट्रॉफी जीतने का सपना
शेयर करें:

रोहित शेट्टी का लोकप्रिय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में जोर-शोर से चल रही है। वहीं शो के प्रसारण से पहले ही कंटेस्टेंट्स के एविक्शन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।

अविका गोर और फरहाना भट्ट के बाद अब गौरव खन्ना का नाम

इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अविका गोर और फरहाना भट्ट के बाहर होने की खबरें सामने आई थीं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीवी अभिनेता गौरव खन्ना का सफर भी शो में खत्म हो गया है। हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रॉक्सी स्टंट बना वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना कथित तौर पर प्रॉक्सी स्टंट के कारण शो से बाहर हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक स्टंट के दौरान उनकी जगह कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने प्रॉक्सी परफॉर्मेंस दी थी। लेकिन स्टंट सफलतापूर्वक पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद गौरव पर एविक्शन की तलवार लटक गई।

फैंस को था गौरव से बड़ी उम्मीद

गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। 'अनुपमा' जैसे सुपरहिट शो से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा रियलिटी शो में भी उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा रही है। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में लंबा सफर तय करेंगे।

क्या सच में खत्म हो गया सफर?

फिलहाल गौरव खन्ना के एविक्शन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह खबर केवल अफवाह साबित हो और वह शो में आगे भी नजर आएं।

कब शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 15'?

'खतरों के खिलाड़ी 15' के टेलीकास्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में टीवी पर प्रसारित हो सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

रोहित शेट्टी के शो को लेकर बढ़ी उत्सुकता

हर साल की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी का यह एडवेंचर और स्टंट बेस्ड शो दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गौरव खन्ना के एविक्शन की खबर कितनी सही साबित होती है और शो में आगे कौन-कौन से बड़े ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: