Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

जिलाधिकारी ने एसआईआर के द्वितीय चरण का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर परखी व्यवस्थाएं

Khabarsuperfast Team
प्रकाशित: 07-08-2026, 06:31 PM
जिलाधिकारी ने एसआईआर के द्वितीय चरण का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर परखी व्यवस्थाएं
शेयर करें:

हरिद्वार: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और मतदाताओं से संवाद भी किया।

मतदाताओं से की सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर एसआईआर प्रक्रिया, नोटिसों की स्थिति और अन्य संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की।

सुनवाई प्रक्रिया का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने एसआईआर के तहत जारी नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों और अभिलेखों की सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एआरओ (Assistant Returning Officer) और बीएलओ (Booth Level Officer) को सभी मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों का निस्तारण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो।

मतदाताओं से घबराने की नहीं, दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि किसी को विसंगति या अनमैपिंग से संबंधित नोटिस प्राप्त होता है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैध दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया का भरोसा

जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर अभियान पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित किया जा रहा है तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

टैग्स: #Uttar Pradesh News
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: