Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

सड़क हादसे के बाद युवक की कथित पिटाई से मौत, पीड़ित परिवार ने न्याय और मुआवजे की लगाई गुहार

Ishika Jain
प्रकाशित: 07-08-2026, 10:46 AM
सड़क हादसे के बाद युवक की कथित पिटाई से मौत, पीड़ित परिवार ने न्याय और मुआवजे की लगाई गुहार
शेयर करें:

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालूवाला निवासी अजीम (24 वर्ष) की सड़क हादसे के बाद कथित मारपीट में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन से न्याय, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा आर्थिक सहायता की मांग की है।

ऑटो से टक्कर के बाद विवाद का आरोप

परिजनों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को अजीम अपनी टाटा मैजिक (UP14CT4827) से मुरादाबाद से दिल्ली माल लेकर जा रहे थे। आरोप है कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र स्थित बृजघाट टोल प्लाजा के पास शिवा ढाबे के सामने उनकी गाड़ी एक ऑटो (UP37BT2992) से टकरा गई। इसके बाद ऑटो चालक और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर अजीम के साथ मारपीट की।

इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल अजीम को पहले मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नामजद एफआईआर दर्ज

मृतक के पिता इंतजार हुसैन ने ऑटो चालक फरमान, मनीष, अंकित, लोकेश, शिवम समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चार महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

अजीम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, मृतक अपने पीछे चार महीने का मासूम बच्चा छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है।

परिजनों ने लगाई न्याय और आर्थिक सहायता की गुहार

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। परिजनों ने परिवार के भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।

टैग्स: #UP Crime News
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: