Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

अतीक अहमद के बेटे का निधन, झांसी जेल जाते समय आबान अहमद के साथ दर्दनाक सड़क हादसा

Ishika Jain
प्रकाशित: 06-08-2026, 08:02 AM
अतीक अहमद के बेटे का निधन, झांसी जेल जाते समय आबान अहमद के साथ दर्दनाक सड़क हादसा
शेयर करें:

झांसी: पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से झांसी जा रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। रास्ते में पूंछ थाना क्षेत्र के पास यह हादसा हो गया।

दो की मौत, तीन गंभीर घायल

हादसे में आबान अहमद और अहजम (प्रयागराज निवासी) की मौत हो गई। वहीं मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

2025 से झांसी जेल में बंद हैं अली अहमद

गौरतलब है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग उनसे मुलाकात के लिए जा रहे थे।

टैग्स: #Aban Ahmed #Atiq Ahmed
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: