Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

जेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

प्रकाशित: 04-08-2026, 12:13 PM
जेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
शेयर करें:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के समग्र विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी करने और इसे विश्वस्तरीय स्वरूप देने के निर्देश दिए।

6.5 किलोमीटर लंबा गंगा चैनल होगा विकसित

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना के कुर्जी से काली घाट तक 6.5 किलोमीटर लंबा गंगा चैनल विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य गंगा तट को अधिक आकर्षक और जनोपयोगी बनाना है।

हर 1.5 से 2 किलोमीटर पर बनेगी पार्किंग

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ पर हर 1.5 से 2 किलोमीटर की दूरी पर पर्याप्त पार्किंग विकसित की जाए, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा मिल सके।

फुटओवर ब्रिज और आधुनिक सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने आवश्यकता के अनुसार गंगा किनारे फुटओवर ब्रिज बनाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही गोलघर परिसर को और आकर्षक बनाने, कैफेटेरिया विकसित करने तथा पटना हाईकोर्ट के पास स्थित वाटर टावर के जीर्णोद्धार के निर्देश भी दिए।

आम जनता के सुझावों से बनेगी बेहतर परियोजना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ परियोजना को अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाने के लिए आम जनता से सुझाव लिए जाएं और उन्हें योजना में शामिल करने पर विचार किया जाए।

बक्सर से भागलपुर तक बनेगा मास्टर प्लान

उन्होंने अधिकारियों को बक्सर से भागलपुर तक गंगा तट के समेकित और चरणबद्ध विकास के लिए विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन का वैज्ञानिक और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जाए।

घाटों के विकास और छठ श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा घाटों का विकास इस प्रकार किया जाए कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने भूमि के अधिकतम उपयोग और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

समीक्षा बैठक में कई परियोजनाओं की हुई प्रस्तुति

बैठक में बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जेपी गंगा पथ परियोजना के अंतर्गत चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इनमें वाटर मेट्रो जेट्टी, बॉटनिकल गार्डन, बटरफ्लाई पार्क, स्पोर्ट्स ग्राउंड, एसटीपी, महिला हाट, कला ग्राम, पार्किंग, कैफेटेरिया और दीघा रोटरी विकास सहित कई परियोजनाएं शामिल रहीं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: