Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

मुरादाबाद के जैम अस्पताल में बवाल! इलाज के नाम पर अतिरिक्त वसूली का आरोप, परिजनों का हंगामा

प्रकाशित: 04-08-2026, 05:29 AM
मुरादाबाद के जैम अस्पताल में बवाल! इलाज के नाम पर अतिरिक्त वसूली का आरोप, परिजनों का हंगामा
शेयर करें:

कटघर क्षेत्र स्थित जैम अस्पताल में इलाज के भुगतान को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर तय राशि से अधिक पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

ऑपरेशन शुल्क बढ़ाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए पहले 45 हजार रुपये तय किए गए थे, लेकिन बाद में उनसे 65 हजार रुपये लिए गए। इसके बावजूद अस्पताल की ओर से अतिरिक्त 59 हजार रुपये और मांगे गए।

बदसलूकी और धमकी देने का आरोप

मरीज के परिजनों का आरोप है कि अतिरिक्त रकम का विरोध करने पर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से धमकियां भी दीं।

अस्पताल परिसर में हुआ हंगामा

घटना के बाद प्रेम वंडरलैंड ओवरब्रिज के पास स्थित जैम अस्पताल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और सीएमओ से शिकायत

चमरौवा निवासी पीड़िता के भाई शादाब ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: