Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

प्रयागराज में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका

प्रकाशित: 01-08-2026, 12:39 PM
प्रयागराज में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका
शेयर करें:

प्रयागराज: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सिविल लाइंस स्थित पत्थल गिरजाघर धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

सनातन धर्म के अपमान का लगाया आरोप

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने आरोप लगाया कि धर्म संसद के सामने भगवान राम की तस्वीर अयोध्या सांसद के चरणों में रखवाने की कथित घटना से सनातन धर्म और साधु-संतों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

पंकज प्रधान के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी पंकज प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संगठन का दावा है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किए जा रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई और सदस्यता रद्द करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने केंद्र सरकार और प्रशासन से मांग की कि पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी सांसद सदस्यता रद्द करने पर विचार किया जाए।

'इष्ट निंदा' कानून बनाने की मांग

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सरकार से मांग की कि देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी या कृत्यों को रोकने के लिए 'इष्ट निंदा' कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: