Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

सीतामढ़ी सदर अस्पताल से कैदी फरार, सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी निलंबित

प्रकाशित: 29-07-2026, 10:10 AM
सीतामढ़ी सदर अस्पताल से कैदी फरार, सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी निलंबित
शेयर करें:

सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार बंदी की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र निवासी फेकन कुमार, पिता अमृत साह, के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, फेकन कुमार न्यायिक हिरासत के दौरान इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। उसकी सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

हाफ एनकाउंटर के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बताया जा रहा है कि 24 जून को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के दौरान फेकन कुमार के पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तारी के बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह न्यायिक हिरासत में था।

लूट समेत कई मामलों का आरोपी

पुलिस के अनुसार, फेकन कुमार के खिलाफ लूट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने जिलेभर में उसकी तलाश तेज कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस दिशा में फरार हुआ और क्या उसे किसी की मदद मिली थी।

एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: