Khabar Supar Fast - Latest News & Updates | खबर | Supar Fast Khabar Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

प्रकाशित: 17-07-2026, 06:35 AM
बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत
शेयर करें:

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डिलिया चौराहे के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक एक टेम्पो को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से भीषण सड़क हादसा हो गया।

18 वर्षीय विष्णु की मौके पर मौत

हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय विष्णु, पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम कृष्णा भगौती, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार 17 वर्षीय साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर घायल साहिल लखनऊ रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल साहिल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच के साथ दुर्घटना में शामिल वाहन की जानकारी जुटाने में भी लगी हुई है।

 
 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: